hindi grammar for class 2

भाषा क्या है?

भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने विचार, भावनाएँ और जानकारी एक-दूसरे तक पहुँचाते हैं।
हम बोलकर, लिखकर या संकेतों के माध्यम से अपने मन की बात व्यक्त करते हैं — यही भाषा है।

उदाहरण:
हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत आदि विभिन्न भाषाएँ हैं।

भाषा के भेद

भाषा के मुख्य तीन भेद होते हैं:

  1. मौखिक भाषा
    जब हम बोलकर अपनी बात कहते हैं, उसे मौखिक भाषा कहते हैं।
    उदाहरण: बातचीत करना, कहानी सुनाना।
  2. लिखित भाषा
    जब हम लिखकर अपनी बात प्रकट करते हैं, उसे लिखित भाषा कहते हैं।
    उदाहरण: पत्र लिखना, निबंध लिखना।
  3. सांकेतिक भाषा
    जब हम संकेतों या इशारों से अपनी बात समझाते हैं, उसे सांकेतिक भाषा कहते हैं।
    उदाहरण: हाथ हिलाकर बुलाना, ट्रैफिक सिग्नल।

लिपि क्या है?

जिस चिन्हों या अक्षरों के माध्यम से भाषा को लिखा जाता है, उसे लिपि कहते हैं।

सरल शब्दों में:
भाषा को लिखने का तरीका ही लिपि कहलाता है।

उदाहरण:

  • हिंदी भाषा की लिपि — देवनागरी
  • अंग्रेज़ी भाषा की लिपि — रोमन

व्याकरण क्या है?

भाषा को शुद्ध और सही ढंग से बोलने और लिखने के नियमों को व्याकरण कहते हैं।

उदाहरण:
सही वाक्य — राम स्कूल जाता है।
गलत वाक्य — राम स्कूल जाती है।


1. वर्ण (Varn / Alphabets)

वर्ण क्या है? – भाषा की सबसे छोटी ध्वनि को वर्ण कहते हैं।

उदाहरण:
हिंदी वर्णमाला में अ से लेकर ज्ञ तक सभी वर्ण होते हैं।

वर्ण मिलकर शब्द बनाते हैं, और शब्द मिलकर वाक्य बनते हैं।

वर्ण के प्रकार

1. स्वर (Vowels)

  • जो वर्ण स्वयं उच्चारित किए जा सकते हैं, उन्हें स्वर कहते हैं।
  • उदाहरण: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः
  • हिंदी में स्वर = 12 होते हैं।

2. व्यंजन (Consonants)

  • जो वर्ण स्वर के बिना उच्चारित नहीं होते, उन्हें व्यंजन कहते हैं।
  • उदाहरण: क, ख, ग, घ, ङ च, छ, ज, झ, ञ ट, ठ, ड, ढ, ण त, थ, द, ध, न प, फ, ब, भ, म य, र, ल, व श, ष, स, ह
  • हिंदी में व्यंजन = 33 होते हैं।

मात्राएँ क्या हैं?


  • मात्रा वह चिह्न है जो स्वर की आवाज़ को बढ़ाने या बदलने के लिए अक्षर के साथ लगाया जाता है।
  • .उदाहरण:
  • उ → ऊ
  • अ → आ
  • इ → ई

2. शब्द (Words)

  • शब्द क्या है? – दो या दो से अधिक वर्णों के मेल से बना सार्थक समूह शब्द कहलाता है।
  • सरल शब्दों में: जब वर्ण मिलकर कोई अर्थ देते हैं, तो उसे शब्द कहते हैं।
  • उदाहरण:
    • क + म + ल = कमल
    • र + ा + म = राम
    • घ + र = घर
  • याद रखें:
  • वर्ण मिलकर शब्द बनाते हैं।
  • शब्द मिलकर वाक्य बनाते हैं।

शब्द के प्रकार

अर्थ के आधार पर शब्द दो प्रकार के होते हैं:

1. सार्थक शब्द

जिन शब्दों का कोई अर्थ होता है, उन्हें सार्थक शब्द कहते हैं।
उदाहरण:
घर, किताब, पेड़, बच्चा

2. निरर्थक शब्द

जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता, उन्हें निरर्थक शब्द कहते हैं।
उदाहरण:
झटपट, टन-टन, खटपट (ये केवल ध्वनि बताते हैं)

सरल तरीके से:

  • अर्थ वाला शब्द = सार्थक
  • बिना अर्थ वाला शब्द = निरर्थक

संज्ञा क्या है?

किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या पशु-पक्षी के नाम को संज्ञा कहते हैं।

सरल शब्दों में:
किसी का भी नाम संज्ञा कहलाता है।

उदाहरण:

  • व्यक्ति — राम, सीता, मोहन
  • स्थान — दिल्ली, स्कूल, पार्क
  • वस्तु — किताब, मेज, गेंद
  • पशु — गाय, कुत्ता, बिल्ली

याद रखें: नाम बताने वाले शब्द = संज्ञा

संज्ञा के प्रकार संज्ञा के मुख्य तीन प्रकार होते हैं:

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा

किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण: राम, सीता, दिल्ली, ताजमहल

2. जातिवाचक संज्ञा

किसी जाति या समूह के सामान्य नाम को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण: लड़का, लड़की, शहर, नदी, पुस्तक

3. भाववाचक संज्ञा

किसी भाव, गुण या अवस्था के नाम को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण: खुशी, दुख, ईमानदारी, बचपन

सरल तरीके से याद रखें:

  • खास नाम = व्यक्तिवाचक
  • सामान्य नाम = जातिवाचक
  • भाव या गुण का नाम = भाववाचक

    लिंग क्या है?

    संज्ञा के जिस रूप से उसके स्त्री या पुरुष होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते हैं।

    सरल शब्दों में:
    शब्द से पता चले कि वह नर है या मादा, उसे लिंग कहते हैं।

    उदाहरण:

    • लड़का – लड़का (पुल्लिंग)
    • लड़की – लड़की (स्त्रीलिंग)
    • शेर – शेरनी
    • राजा – रानी

    याद रखें:

    • पुल्लिंग → पुरुष जाति
    • स्त्रीलिंग → स्त्री जाति

    लिंग के प्रकार (Types of Ling)

    हिंदी में लिंग के दो प्रकार होते हैं:

    1. पुल्लिंग

    जो शब्द पुरुष जाति का बोध कराते हैं, उन्हें पुल्लिंग कहते हैं।
    उदाहरण:
    लड़का, राजा, शेर, पिता

    2. स्त्रीलिंग

    जो शब्द स्त्री जाति का बोध कराते हैं, उन्हें स्त्रीलिंग कहते हैं।
    उदाहरण:
    लड़की, रानी, शेरनी, माता

    • संज्ञा (Noun) – किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या जीव का नाम।
      Example: बच्चा, घर, कुत्ता, दिल्ली
    • सर्वनाम (Pronoun) – संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होता है।
      Example: मैं, तुम, वह, वे
    • क्रिया (Verb) – काम या क्रिया बताती है।
      Example: खाना, सोना, खेलना
    • विशेषण (Adjective) – संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है।
      Example: बड़ा, सुंदर, लाल

    3. वाक्य (Sentence)

    • वाक्य – शब्दों का ऐसा समूह जो पूरा अर्थ बताता है।
      Example: राम खेल रहा है।
    • प्रश्नवाचक वाक्य – सवाल पूछने वाला वाक्य
      Example: तुम कहाँ जा रहे हो?
    • आज्ञार्थक वाक्य – आदेश देने वाला वाक्य
      Example: दरवाजा बंद करो।

    4. लिंग (Gender)

    • पुल्लिंग (Masculine) – लड़के या पुरुष के लिए
      Example: लड़का, राजा
    • स्त्रीलिंग (Feminine) – लड़की या महिला के लिए
      Example: लड़की, रानी

    5. वचन (Number)

    • एकवचन (Singular) – एक वस्तु या व्यक्ति
      Example: किताब, बच्चा
    • बहुवचन (Plural) – एक से अधिक वस्तु या व्यक्ति
      Example: किताबें, बच्चे

    6. कारक (Case)

    • कर्ता – जो काम करता है
      Example: राम खाता है। (राम – कर्ता)
    • कर्म – जिस पर काम होता है
      Example: राम ने आम खाया। (आम – कर्म)

    7. चिन्ह (Punctuation)

    • पूर्णविराम (।) – वाक्य खत्म होने पर
    • प्रश्नवाचक चिह्न (?) – सवाल के अंत में
    • विस्मयादिबोधक चिह्न (!) – आश्चर्य या जोर दिखाने के लिए

    syllabus of class 2 hindi grammar